लैंड कंप्यूटराइजेशन से गांवों में जंग!

कुटुंबा (औरंगाबाद)लैंड कंप्यूटराइजेशन शुरू होने से कई गांवों में आपसी जंग शुरू हो गयी है. इस काम के लिए राजस्व कर्मचारी गांव-गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं. लोगों को लैंड कंप्यूटराइजेशन खतियान के महत्व को समझा रहे हैं. कर्मचारी किसानों से अपने कब्जे व हिस्से की जमीन का खाता, प्लॉट, रकब व चौहद्दी […]
कुटुंबा (औरंगाबाद)लैंड कंप्यूटराइजेशन शुरू होने से कई गांवों में आपसी जंग शुरू हो गयी है. इस काम के लिए राजस्व कर्मचारी गांव-गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं. लोगों को लैंड कंप्यूटराइजेशन खतियान के महत्व को समझा रहे हैं. कर्मचारी किसानों से अपने कब्जे व हिस्से की जमीन का खाता, प्लॉट, रकब व चौहद्दी की मांग आवेदन द्वारा कर रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में एक तरफ कुछ किसानों को सहूलियत भी हो रही है और दूसरे तरफ परेशानी भी हो रही है. हो रहा है कि कर्मचारी जमीन होने का साबूत किसानों से खोज रहे हैं. इस क्रम में भूमि का सारा डक्यूमेंट उपलब्ध कराना पड़ रहा है. कुछ वैसे किसान जो अपने हिस्सेदार का जमीन अनावश्यक रूप से या बेईमानी की नियत से कब्जा किये हुए हैं, उन्हें गंभीर रूप से परेशानी हो रही है. खतियान बनाने के क्रम में इसका भेद खुल जा रहा है और आपस में जंग शुरू हो जा रहा है. जानकारी के अनुसार, खतियान काम को लेकर ही चनकप गांव में बमबारी की अफवाह, दुधमी में अंतर्कलह व विवाद सुनने को मिल रहा है. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्रों में विगत महीनों से खतियान बनाने का काम शुरू है. इसके बावजूद भी बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है.क्या कहते हैं अधिकारीसीओ ठुइंया उरांव ने बताया कि लैंड कंप्यूटराइजेशन अति आवश्यक है. इससे किसानों व सरकार को काफी सहूलियत होगी. कहीं से भी कोई किसान या अधिकारी इंटरनेट से अपना जमीन का ब्योरा प्राप्त कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










