औरंगाबाद में झपटा मार गिरोह सक्रिय,चंद मिनट में उड़ा ले रहे पैसे व चेन

Author :SUJIT KUMAR
Published by :SUJIT KUMAR
Updated at :13 May 2026 7:32 PM
विज्ञापन
औरंगाबाद में झपटा मार गिरोह सक्रिय,चंद मिनट में उड़ा ले रहे पैसे व चेन

11 मई को हुई छिनतई की घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

11 मई को हुई छिनतई की घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर में छिनतई व लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. एक घटना का पुलिस उद्भेदन भी नहीं कर पा रही है कि दूसरी घटना हो जा रही है. नगर थाने में इस तरह की घटनाओं से संबंधित प्राथमिकी भी लगातार दर्ज हो रही है. मंगलवार की रात करमा रोड में अपराधियों ने ज्वेलर्स व्यवसायी पर हमला कर दो लाख 40 हजार रुपये व 90 ग्राम सोना लूट लिये. वैसे तमाम घटनाओं का एसपी अंबरीश राहुल खुद मॉनिटरिंग कर रहे है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास के सामने स्कूल कर्मी से चार लाख रुपये छिनतई की घटना का स्थल निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि अंबिका पब्लिक स्कूल में कार्यरत राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह 11 मई को चेयरमैन द्वारा दिये गये चार लाख रुपये के चेक से एसबीआई बैंक से निकासी की थी, जिसके बाद वे बाइक से करमा रोड लौट रहे थे. इसी दौरान पूर्व सांसद के आवास के सामने बाइक सवार उचक्कों ने झपटा मार चार लाख रुपये उड़ा लिये थे. इसी दिन नागा बिगहा मुहल्ला स्थित नारायणा मिशन स्कूल के समीप बाइक सवार उचक्कों ने विनोद कुमार सिंह की पत्नी रिंकू देवी के गले से चेन उड़ा लिये थे. इन दोनों मामलों की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी थी. पुलिस अधीक्षक ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन