(फोटो नंबर-20)परिचय-महादेव घाट में बैठक करते मत्स्यजीवी संघ के लोग

Updated at :04 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-20)परिचय-महादेव घाट में बैठक करते मत्स्यजीवी संघ के लोग

दुकान नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज के महादेव घाट के मंदिर प्रांगण में मत्स्यजीवी संघ की बैठक मदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. मदन चौधरी ने कहा कि रफीगंज नगर पंचायत द्वारा मछली बाजार में मार्केट बनाया जा रहा है, जो मछली व्यवसायियों को नहीं दिया जा रहा है. जबकि 20 वर्षों से […]

विज्ञापन

दुकान नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज के महादेव घाट के मंदिर प्रांगण में मत्स्यजीवी संघ की बैठक मदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. मदन चौधरी ने कहा कि रफीगंज नगर पंचायत द्वारा मछली बाजार में मार्केट बनाया जा रहा है, जो मछली व्यवसायियों को नहीं दिया जा रहा है. जबकि 20 वर्षों से मछली की दुकान यहां लगाया जा रहा है तथा नगर पंचायत को टैक्स देते आ रहे हैं. मछली बाजार में मार्केट बनाने की सूचना मछली व्यवसायियों को नहीं दी गयी. उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति पर आरोप लगाया कि दुकान वह अधिक पैसे लेकर आवंटित कर रहे हैं. इतना पैसा हम व्यवसायी नहीं दे सकते. दुकान अगर हमलोगों को आवंटित नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे. बैठक में देवराज चौधरी, पप्पू गुप्ता, दिलीप कुमार,मोहन चौधरी, किशोरी चौधरी, रमेश चौधरी, राम स्वरूप चौधरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन