कागजात उपलब्ध कराये जाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 4:03 PM
हसपुरा( औरंगाबाद). हसपुरा बाजार के आदर्श नगर मुहल्ला निवासी हर्ष वर्धन प्रसाद ने न्यायालय के आदेश के बाद केस नंबर 147/89 के कागजात उपलब्ध नहीं कराये जाने पर चिंता जतायी है. श्री प्रसाद ने कहा कि तत्कालीन थाना प्रभारी दिलीप सिंह पर नाजायज रुपये मांगने के मामला को लेकर 9 मार्च, 1989 को मुकदमा दायर […]
हसपुरा( औरंगाबाद). हसपुरा बाजार के आदर्श नगर मुहल्ला निवासी हर्ष वर्धन प्रसाद ने न्यायालय के आदेश के बाद केस नंबर 147/89 के कागजात उपलब्ध नहीं कराये जाने पर चिंता जतायी है. श्री प्रसाद ने कहा कि तत्कालीन थाना प्रभारी दिलीप सिंह पर नाजायज रुपये मांगने के मामला को लेकर 9 मार्च, 1989 को मुकदमा दायर किया था, जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. कागजात के अभाव में अनुमंडलीय न्यायालय, औरंगाबाद में मुकदमा का कार्य निष्पादित करने में मुश्किल हो रही है. हर्षवर्धन प्रसाद ने शीघ्र कागजात उपलब्ध कराये जाने की मांग अनुमंडलीय न्यायालय दंडाधिकारी, औरंगाबाद के कार्यालय लिपिक से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










