औरंगाबाद में लगा भीषण जाम, बाईपास ओवरब्रिज पर रेंगती रहीं गाड़ियां, लोग परेशान
जाम में फंसे हुए लोगों की तस्वीर
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है. गुरुवार की सुबह शहर के बाईपास ओवरब्रिज के समीप एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.
Aurangabad Traffic: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह) शहर में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है. गुरुवार की सुबह शहर के बाईपास ओवरब्रिज के समीप एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह के समय ऑफिस, स्कूल और जरूरी काम से निकलने वाले लोग जाम में फंसे रहे.
आपके शहर में
ओवरब्रिज पर लगी लंबी जाम
ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बाइक, ऑटो, कार और छोटे-बड़े वाहनों के दबाव से सड़क पूरी तरह जाम हो गई. स्थिति ऐसी रही कि कई वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए. जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अब जाम की समस्या आम बन चुकी है. बाईपास ओवरब्रिज, रमेश चौक, पुरानी जीटी रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में हर दिन किसी न किसी समय जाम लग जाता है. खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है.
प्रशासन के दावे हो रहे फेल
लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की ओर से जाम से मुक्ति दिलाने के लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा है. ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं होने और अव्यवस्थित वाहन परिचालन के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है.जाम में फंसे कई लोगों ने बताया कि समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.
स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीजों का हाल बेहाल
स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है. वहीं ओवरब्रिज के समीप अतिक्रमण और अनियंत्रित ऑटो परिचालन को भी जाम का बड़ा कारण माना जा रहा है. शहरवासियों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और नियमित निगरानी की जरूरत बताई है, ताकि लोगों को रोज-रोज जाम की समस्या से राहत मिल सके.
Also Read: रोहतास में स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर, महिला की मौत, 4 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए