अंबा देवी मंदिर में धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भव्य पंडाल में सजेगी आकर्षक प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

तैयारी को लेकर बनाया जा रहा पंडाल | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : अंबा देवी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू. भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा और देवी जागरण होगा मुख्य आकर्षण। जानें पूरी जानकारी यहाँ.

विज्ञापन

Aurangabad News : अंबा स्थित देवी मंदिर परिसर में श्री मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा धूमधाम से आयोजित की जाएगी. जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की आवश्यक बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा तय की गयी. इसके बाद समिति के सदस्य आयोजन को भव्य बनाने में जुट गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भव्य पंडाल में सजेगी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. पूजा को लेकर मंदिर परिसर की सजावट और अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं.

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जन्माष्टमी के छठी के दिन भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है.

जन्माष्टमी की रात होगा देवी जागरण

जन्माष्टमी की रात मंदिर परिसर में देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरी रात मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा. समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

Also Read : बेगूसराय के मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, निकाला मशाल जुलूस

40 वर्षों से हो रहा जन्माष्टमी पूजा का आयोजन

समिति के सदस्यों ने बताया कि अंबा देवी मंदिर परिसर में पिछले 40 वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है.

जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी में समिति के अमित मालाकार, दिवाकर सोनी, पवन सोनी, चंदन गुप्ता, विशाल गुप्ता, मोंटी गुप्ता, बिलटू मालाकार, गौतम मालाकार, मिथुन विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, छोटू चौधरी, महेश शर्मा, कुंदन विश्वकर्मा और ऋषि शर्मा समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

Also Read : बेगूसराय में एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, दिवंगत चालक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन