बेगूसराय में एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, दिवंगत चालक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग
बैठक में शामिल प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बेगूसराय में बिहार राज्य एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक हुई, जिसमें कर्मियों ने एजेंसी पर शोषण और हाजिरी में धांधली का आरोप लगाया. मुआवजे की भी मांग की गई.
Begusarai News : बिहार राज्य एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक रन दिव्या भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीटू के जिला महासचिव अंजनी कुमार सिंह ने की. इसमें बेगूसराय जिले के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत 102 एंबुलेंस के चालक और टेक्नीशियन शामिल हुए.
आपके शहर में
बैठक में सबसे पहले लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा एचसी के चालक दिवंगत सोनू कुमार की ऑन ड्यूटी आकस्मिक मौत पर कर्मचारियों ने शोक जताया. उनकी मौत की खबर से सभी कर्मचारी आहत दिखे. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि दी गयी.
दिवंगत चालक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग
बैठक में 102 एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी जैन प्लस प्राइवेट लिमिटेड, राजीव नगर, पटना से मांग की गयी कि दिवंगत सोनू कुमार के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की गयी.
मानसिक और आर्थिक दबाव की नीति बर्दाश्त नहीं : अंजनी कुमार
कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद सीटू के जिला सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मानसिक और आर्थिक दबाव के साथ दंडात्मक नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सिविल सर्जन, बेगूसराय से मांग की कि सभी 102 एंबुलेंस चालकों और टेक्नीशियनों की उनके कार्यस्थल वाले अस्पताल में अलग रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज करायी जाए.
उन्होंने कहा कि दर्ज उपस्थिति का बायोमेट्रिक के माध्यम से सत्यापन कराने के बाद उसे संबंधित संस्था को उपलब्ध कराया जाए. इसके आधार पर ही संस्था द्वारा कर्मचारियों का भुगतान किया जाए. उन्होंने कहा कि हाजिरी में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
हाजिरी में गड़बड़ी की शिकायत करने की अपील
पूर्व जिला सचिव गोपाल कुमार साह ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी हाजिरी नियमित रूप से जांचते रहें. यदि क्लस्टर लीडर हाजिरी देखने की अनुमति नहीं देते हैं तो इसकी सूचना उन्हें देने को कहा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में क्लस्टर लीडर से बात की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जैन प्लस कंपनी में शिकायत दर्ज करायी जाएगी.
बेगूसराय गोलीकांड का खुलासा, महिला को गोली मारने के मामले में प्रेमी पति का रिश्तेदार गिरफ्तार
कर्मचारियों के साथ अन्याय पर जताया आक्रोश
बैठक में हरे राम राय ने संस्था की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर आक्रोश व्यक्त किया. अर्जुन कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हैं और अपने अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठाएंगे.
सुभाष कुमार सिंह ने बेगूसराय के क्लस्टर लीडर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण के नाम पर किसी प्रकार की उगाही नहीं की जानी चाहिए. रामानंद कुमार ने कहा कि वे सभी कर्मचारियों की समस्याओं और पीड़ा से अवगत हैं तथा उनके समाधान के लिए संगठन के स्तर पर प्रयास जारी रहेगा.
Also Read : नावकोठी में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बन रहे पुल में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका
बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में राजू कुमार राय, पंकज कुमार, सुभाष सिंह, रामानंद कुमार, रंजन कुमार, नंदन कुमार, मुकेश सिंह, राहुल कुमार, हरे राम राय, कैलाश मेहता, सुबोध राय, संतोष कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार झा, बिट्टू कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.
Also Read : बेगूसराय के चार पंचायतों में अब भी बाढ़ का पानी, सड़कों पर जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए