जम्होर व बारुण के बीच खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 6:02 PM
पुलिस-पब्लिक टूर्नामेंट का लास्ट क्वार्टर फाइनल 20 को (फोटो नंबर-2) परिचय -खिलाडि़यों से हाथ मिला कर परिचय लेते व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्माओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान मंे रविवार को पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला र्क्वाटर फाइनल मैच जम्होर व बारुण के बीच खेला गया. मैच के मुख्य अतिथि व्यापार […]
पुलिस-पब्लिक टूर्नामेंट का लास्ट क्वार्टर फाइनल 20 को (फोटो नंबर-2) परिचय -खिलाडि़यों से हाथ मिला कर परिचय लेते व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्माओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान मंे रविवार को पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला र्क्वाटर फाइनल मैच जम्होर व बारुण के बीच खेला गया. मैच के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा कांत शर्मा ने टॉस करा कर खेल का शुभारंभ किया. जम्होर की टीम ने टॉस जीत कर पहला बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था. आयोजक थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का र्क्वाटर फाइनल मैच 20 दिसंबर को संपन्न होगा. उसके बाद सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. 25 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा. मौके पर सीओ अनिल कुमार चौधरी, जम्होर थानाध्यक्ष दीनबंधु झा, उप प्रमुख मुनारिक राम, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, डॉ विजय शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत व अरुण शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










