राकांपा के जिलाध्यक्ष बने कन्हाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल को बनाया गया है. पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदय सम्राट ने पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल की कर्मठता व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही डॉ दिनेश पटेल द्वारा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल को बनाया गया है. पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदय सम्राट ने पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हाई कुमार पटेल की कर्मठता व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही डॉ दिनेश पटेल द्वारा पद छोड़ने के बाद यह पद खाली था. इससे संगठन के कार्यों के संपादन में परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कन्हाई को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इधर उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रवींद्र कुमार सिंह, रामविलास भुइंया, विजय सिन्हा, लक्ष्मण मेहता, मालती पटेल ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन