शिक्षकों की पोस्टिंग पर उठने लगीं आपत्तियां
औरंगाबाद कार्यालय : प्रमोशन के बाद पोस्टिंग नहीं होने को लेकर शिक्षक संघों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के दबाव में जिले 779 नवप्रोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग तो कर दी गयी, लेकिन इसमें 473 शिक्षकों की रैंडमाइजेशन तरीके से हुई पोस्टिंग पर शिक्षकों ने आपत्ति जतायी है. इसे लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा […]
औरंगाबाद कार्यालय : प्रमोशन के बाद पोस्टिंग नहीं होने को लेकर शिक्षक संघों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के दबाव में जिले 779 नवप्रोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग तो कर दी गयी, लेकिन इसमें 473 शिक्षकों की रैंडमाइजेशन तरीके से हुई पोस्टिंग पर शिक्षकों ने आपत्ति जतायी है. इसे लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
हालांकि, शिक्षा विभाग ने अभी तक पोस्टिंग की सूची जारी नहीं की गयी है, लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रैंडमाइजेशन से की गयी पोस्टिंग में रमेश कुमार सिंह शहर के युगल मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे. इन्हे प्रोन्नति देकर शहर के ही अभ्यास मध्य विद्यालय शाहपुर में पदस्थापना किया गया है.
सुभाष कुमार को बड़वा बसंतपुर मध्य विद्यालय से औरंगाबाद प्रखंड के ही बभंडीह विद्यालय मे पदस्थापना किया गया है. इशरार अहमद को सदर प्रखंड के ही जम्होर मध्य विद्यालय से उन्थू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शैलेंद्र जहुआर को देव प्रखंड के मध्य विद्यालय कुंडा से मध्य विद्यालय रावल बिगहा, चंद्रशेखर कुमार को बसडीहा मध्य विद्यालय से चतरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापना की गयी है.
ऐसे दर्जनों लोग है, जिनकी मनचाहा पदस्थापना हुई है. महिला शिक्षकों को 20 से 25 किलोमीटर से दूर विद्यालयों में पदस्थापना की गयी है. कई महिला शिक्षकों ने ‘प्रभात खबर’ को फोन कर बताया कि रैंडमाइजेशन तरीके से जो पदस्थापना की गयी है वह पूरी तरह कंप्यूटर चलाने वाले का अंगुली का खेल है.
यह न्याय संगत नहीं है. इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह का कहना है कि रैंडमाइजेशन तरीके से जो पोस्टिंग की गयी है वह चार लोगों गठित कमेटी के समक्ष रैंडमाइजेशन किया गया है. इसमें अगर कुछ खामियां है, तो उसकी जांच की जायेगी. वैसे यह पदस्थापना बहुत ही जरूरी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










