किसानों पर हमला कर 30 हजार रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ पर बुधवार की शाम कुछ लोगों ने किसान पर हमला कर 30 हजार रुपये छीन लिया गया. इस घटना में किसान सत्येंद्र यादव, निवासी हजारी करमा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ पर बुधवार की शाम कुछ लोगों ने किसान पर हमला कर 30 हजार रुपये छीन लिया गया. इस घटना में किसान सत्येंद्र यादव, निवासी हजारी करमा गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

स्थानीय लोगों के सहयोग से किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी किसान सत्येंद्र यादव ने बताया कि शहर से अनाज बेच कर 30 हजार रुपये लेकर साइकिल से घर जा रहे थे.

जैसे ही जसोइया मोड़ के समीप पहुंचे कि तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके शरीर पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. साथ ही 30 हजार रुपये व मोटरसाइकिल को छीन लिया. घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन