मजदूरी के भटक रहे मनरेगा के मजदूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

देव (औरंगाबाद). देव प्रखंड में चलायी जा रही रोजगार गारंटी योजना की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि एक वर्ष बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका है. प्रखंड के हर पंचायतों में यही स्थिति बनी हुई है. बनुआ पंचायत में डोमन बिगहा में एक वर्ष पहले तालाब का खुदवाया गया था. इसमें […]

विज्ञापन

देव (औरंगाबाद). देव प्रखंड में चलायी जा रही रोजगार गारंटी योजना की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि एक वर्ष बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका है. प्रखंड के हर पंचायतों में यही स्थिति बनी हुई है. बनुआ पंचायत में डोमन बिगहा में एक वर्ष पहले तालाब का खुदवाया गया था. इसमें काम करनेवाले मजदूरों को आज तक वेतन नहीं दिया गया है. वार्ड सदस्य बृंदा चौहान ने बताया कि 76 मजदूरों का एक लाख तीन सौ 30 रुपये आज तक बकाया है. अपनी खानदानी जमीन बेच कर मजदूरों को भुगतान करना पड़ा. दर्जनों मजदूरों ने सोमवार को इसकी शिकायत कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार से की. क्या कहते हैं पदाधिकारीकार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि छह-सात माह से इस योजना पर काम कराने व कराये गये काम के भुगतान के लिए पूरी राशि का आवंटन नहीं हो सका है. इसके कारण यह समस्या पूरे प्रखंड में बनी हुई. हमें भी प्रतिदिन राशि के अभाव में जनप्रतिनिधियों से मजदूरों की बात सुननी पड़ रही है. राशि आवंटन के लिए हम अपने विभाग से बराबर मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन