कन्वेंशन की सफलता के लिए जनसंपर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 5:02 PM
रफीगंज (औरंगाबाद) भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोरचा के संस्थापक आलोक कुमार ने संयुक्त वाम दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले 16 दिसंबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में कन्वेंशन की सफलता के लिए रफीगंज क्षेत्र में जन संपर्क चलाया. आलोक कुमार ने बताया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बंदी अधिकार आंदोलन, गोकुल सेना, दमन विरोधी […]
रफीगंज (औरंगाबाद) भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोरचा के संस्थापक आलोक कुमार ने संयुक्त वाम दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले 16 दिसंबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में कन्वेंशन की सफलता के लिए रफीगंज क्षेत्र में जन संपर्क चलाया. आलोक कुमार ने बताया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बंदी अधिकार आंदोलन, गोकुल सेना, दमन विरोधी मोरचा, प्रगतिशील महिला मंच, राजनीतिक बंदी रिहाई समिति, सर्वहारा एकता सहित अन्य संगठनों द्वारा कन्वेंशन के लिए सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है. केंद्र व राज्य सरकार की तानाशाही व तमाम काले कानूनों के खिलाफ विगत 14 वर्षों से जारी मणिपुरी महिला इरोम शर्मिला का आमरण अनशन के समर्थन में बिहार के तमाम जिले के कारागार में बंद बंदियों द्वारा महीनों से किये जा रहे आंदोलन का समर्थन में यह कन्वेंशन किया जा रहा है. उक्त अवसर पर धीरेंद्र यादव, सुधीर कुमार, विमल राम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










