गोह प्रखंड के कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 5:02 PM

विज्ञापन

देवकुंड (औरंगाबाद). गोह प्रखंड के दर्जनों प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद होने से बच्चों की उपस्थिति में कमी आ गयी है. प्राथमिक विद्यालय देवकुंड के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी ने बताया कि चावल का उठाव अभी तक नहीं हो पाया है. इसके कारण कई दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. मध्याह्न […]

विज्ञापन

देवकुंड (औरंगाबाद). गोह प्रखंड के दर्जनों प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद होने से बच्चों की उपस्थिति में कमी आ गयी है. प्राथमिक विद्यालय देवकुंड के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी ने बताया कि चावल का उठाव अभी तक नहीं हो पाया है. इसके कारण कई दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. मध्याह्न भोजन बंद होने से बच्चों की उपस्थिति भी कम हो गयी है. वहीं, मध्य विद्यालय भीमलीचक, मध्य विद्यालय देवकुंड, मध्य विद्यालय हथियारा व मध्य विद्यालय बेला सहित कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद है. प्रधानाध्यापक ने एमडीएम प्रभारी को इसकी जानकारी दे दी है. चावल का जैसे ही उठाव हो जायेगा, वैसे ही मध्याह्न भोजन बनना शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन