पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 5:02 PM

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद). पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता डॉ विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है. पूर्व प्रमुख व कांग्रेस नेता आरिफ रिजवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा व विनोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक जुझारू व संघर्षशील नेता खो दिया. श्री रिवजी ने […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद). पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता डॉ विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है. पूर्व प्रमुख व कांग्रेस नेता आरिफ रिजवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा व विनोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक जुझारू व संघर्षशील नेता खो दिया. श्री रिवजी ने कहा कि डॉ विजय बाबू गरीबों के जुबान थे. आजीवन समाज के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे. संवेदना प्रकट करनेवालों में पूर्व मुखिया मानदीप चौधरी, रामलखन मेहता, चनारिक यादव, इजहार अहमद, किशोरी प्रसाद, दयानंद सिंह व विजय सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन