(फोटो नंबर-3) परिचय-दूध पिला कर धरना का उदघाटन करते तुलसी यादव व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 4:01 PM
उत्तर कोयल नहर का काम पूरा करने के लिए एकजुटता जरूरीसमाज सेवा समिति ने 23 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाज सेवा समिति के बैनर तले 23 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया गया. धरने की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ तुलसी यादव ने की. इस दौरान […]
उत्तर कोयल नहर का काम पूरा करने के लिए एकजुटता जरूरीसमाज सेवा समिति ने 23 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाज सेवा समिति के बैनर तले 23 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया गया. धरने की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ तुलसी यादव ने की. इस दौरान तुलसी यादव ने कहा कि उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए सभी किसान-मजदूरों को एक मंच पर आना होगा. धरने के बाद 23 सूत्री मांगें रफीगंज के नवनिर्मित पानी टंकी को अति शीघ्र चालू करने, रफीगंज कन्या उच्च विद्यालय का प्रस्तावित जमीन पर भवन बनाने, माल गोदाम के पास फूट ओवरब्रिज, डिहवार स्थान पर कठपुल का निर्माण कराने, रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल-जोधपुर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, दीक्षा भूमि एक्सप्रेस का ठहराव कराने, टिकट काउंटर पर स्टाफ बढ़ाने सहित अन्य का ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ लोक प्रकाश को सौंपा. उक्त अवसर पर वंश उदय पाल, संजीत कुमार उर्फ भोला यादव, अमरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










