डड़वा मध्य विद्यालय में कमरे 14 व शिक्षक चार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 4:01 PM

विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के डड़वा मध्य विद्यालय में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन बंद है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि चावल का उठाव नहीं हो पाने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में 14 कमरे है और बच्चों की संख्या 430 है. लेकिन पढ़ाने के लिए मात्र चार शिक्षक पदस्थापित है. बेंच के अभाव […]

विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के डड़वा मध्य विद्यालय में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन बंद है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि चावल का उठाव नहीं हो पाने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में 14 कमरे है और बच्चों की संख्या 430 है. लेकिन पढ़ाने के लिए मात्र चार शिक्षक पदस्थापित है. बेंच के अभाव में बच्चे फर्श पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए 35 बच्चों पर एक शिक्षक होना अनिवार्य है. लेकिन बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों नहीं रहने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन