टाल के टोले में संपर्क पथ बनाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 9:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद)टाल गांव के अनुसूचित जाति टोले में जाने के लिए कोई संपर्क पथ नहीं होने से लोगांे को खेत के मेढ़ से होकर जाना पड़ता है. ग्रामीण रामाधार प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जाति टोला में प्राय: महादलित परिवार के लोग निवास करते है. अनुसूचित जाति टोला में शिव मंदिर, सूर्य मंदिर व देवी […]
दाउदनगर (औरंगाबाद)टाल गांव के अनुसूचित जाति टोले में जाने के लिए कोई संपर्क पथ नहीं होने से लोगांे को खेत के मेढ़ से होकर जाना पड़ता है. ग्रामीण रामाधार प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जाति टोला में प्राय: महादलित परिवार के लोग निवास करते है. अनुसूचित जाति टोला में शिव मंदिर, सूर्य मंदिर व देवी मंदिर स्थापित है. यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा पाठ करने आते हैं. ग्रामीणों ने संपर्क पथ बनाने के लिए कई बार पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर, स्थिति अभी ज्यों की त्यों बनी हुई है. इसके कारण आज भी लोगों के घरों के पास गाडि़यां नहीं पहुंच पाती है. ग्रामीणों ने हसपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क पथ बनवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










