इमामगंज विद्यालय में नहीं बनता है मध्याह्न भोजन (कैपंस पेज के लिये)
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 9:02 PM
हसपुरा (औरगाबाद)प्राथमिक विद्यालय इमामगंज में मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से नहीं चलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीण संजय कुमार सिंह, दामोदर सिंह, अखिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामरूप सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजु कुमारी द्वारा मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जाता है. इसके कारण बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन से […]
हसपुरा (औरगाबाद)प्राथमिक विद्यालय इमामगंज में मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से नहीं चलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीण संजय कुमार सिंह, दामोदर सिंह, अखिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामरूप सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजु कुमारी द्वारा मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जाता है. इसके कारण बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन से वंचित रह रहे है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय के पास प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. प्रधानाध्यापक संजु देवी ने बतायी कि ऐसी कोई शिकायत नहीं है. स्थानीय लोगों द्वारा हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










