कन्या इंटर विद्यालय में सुविधाओं की घोर कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 8:01 PM
ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या इंटर विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में छात्राओं को पीने के लिए पानी की व्यवस्था व शौचालय की घोर कमी है. इससे छात्राओं ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है. इंटर विद्यालय में एक हजार छात्राओं […]
ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या इंटर विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में छात्राओं को पीने के लिए पानी की व्यवस्था व शौचालय की घोर कमी है. इससे छात्राओं ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है. इंटर विद्यालय में एक हजार छात्राओं हैं. संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनेदखी के कारण छात्राओं को परेशानी हो रही है. छात्रा रेणु कुमारी, अंजु कुमारी, रीना कुमारी सहित अन्य ने बताया कि सरकार द्वारा कन्या इंटर विद्यालय में छात्राओं की सुविधा की अनदेखी की जा रही है. इसके परेशानी बढ़ रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि संसाधन की कमी है, इसके लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










