मुख्यमंत्री व कुलपति के पुतले फूंके

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : मगध विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में राज्य सरकार के निर्देश पर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बंद करने विरोध में छात्र राजद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कुलपति का पुतला फूंका. छात्र राजद नेताओं ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज से पुतले के साथ एक प्रदर्शन निकाला, जो शहर के मुख्य बाजार होते […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : मगध विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में राज्य सरकार के निर्देश पर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बंद करने विरोध में छात्र राजद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कुलपति का पुतला फूंका.

छात्र राजद नेताओं ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज से पुतले के साथ एक प्रदर्शन निकाला, जो शहर के मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंचे. यहां पहुंच कर पुतला दहन करते हुए छात्र राजद नेताओं ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया. इसे संबोधित करते हुए जिला संरक्षक संजीत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी यह निर्देश गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों के हीत में नहीं है.

इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा. गरीब छात्र जो कम खर्च में मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर अपने घर का सहारा बनते थे, उन्हें अब यह शिक्षा नहीं मिल पायेगी. ऐसे में छात्र हीत को देखते हुए राज्य सरकार इस फैसले को वापस ले.

मुख्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को निजीकरण करवा कर दलालों के हाथ में सौंपने की साजिश राज्य सरकार ने की है, जिसे छात्र कभी पूरा नहीं होने देंगे.

अगर 48 घंटे में इस फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो छात्र राजद राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा, जिसकी जिम्मेवार सिर्फ राज्य सरकार होगी. इस मौके पर छात्र राजद नेता राहुल यादव, बलवंत कुमार, चंदन यादव, रोहित चंद्रवंशी, प्रभु कुमार, सरोज रावत आदि नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन