याद किये गये संविधान निर्माण डॉ भीम राव अंबेदकर(फोटो नंबर-17)कैप्शन- पुण्य तिथि के मौके पर उपस्थित बसपा के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा राम ने की. इस मौके पर उपस्थित बसपा के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा राम ने की. इस मौके पर उपस्थित बसपा के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. प्रदेश महासचिव ने कहा कि डॉ भीम राव आंबेडकर ने देश का संविधान निर्माण तो किया ही राजनीति व्यवस्था में सामाजिक भेदभाव को दूर कर समस्याओं का समाधान किया. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश में आपराधिक माहौल कायम हुआ है. हर तरफ लूट मची है. इसके पीछे केंद्र की सरकार जिम्मेवार है. बिहार की स्थिति तो और भयावह है. गरीबों के राशन तक लूट लिए जा रहे हैं. जनता के बीच हाहाकार मचा है. अब इसका समाधान बसपा ही ढूंढेगी. इस मौके पर प्रदेश सचिव खान इमरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राम, तथागत विनोद भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. देशवासियों को संविधान की दी सौगात: लोजपालोकजन शक्ति पार्टी द्वारा समाहरणालय परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश वासियों को स्वाधिनता, समानता और बंधुत्व के आधार पर सामाजिक संरचना की कल्पना की थी. लेकिन, राष्ट्र आज भी उनके इस सिद्धांत को लागू करने में विफल रहा. बाबा साहेब ने देशवासियों को संविधान के रूप में एक बड़ी सौगात दी थी. इस मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, महावीर यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन