बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस (फोटो नंबर-30)कैप्शन- जुलूस निकालते बजरंग दल के सदस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 7:01 PM
औरंगाबाद कार्यालय:बजरंग दल की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकाल कर शौर्य दिवस मनाया. जुलूस का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव सिंह ने किया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अयोध्या में रामलला की मंदिर बनाने की बात दोहराते हुए नारे भी लगाये. जुलूस शहर के धर्मशाला मैदान से […]
औरंगाबाद कार्यालय:बजरंग दल की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकाल कर शौर्य दिवस मनाया. जुलूस का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव सिंह ने किया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अयोध्या में रामलला की मंदिर बनाने की बात दोहराते हुए नारे भी लगाये. जुलूस शहर के धर्मशाला मैदान से निकली और रमेश चौक पहुंची, जहां लोगों ने दीप जला कर मिठाइयां बांटी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजरंग दल अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है. इस मौके पर विभाग संयोजक देवेंद्र कुमार, विहिप नगर मंत्री मनोज सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, सिद्धेश्वर पासवान व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










