माले ने निकाला विरोधी मार्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 7:01 PM
औरंगाबाद (नगर)शनिवार को वाम दलों द्वारा बाबरी मसजिद शहादत की बरसी पर सांप्रदायिकता विरोधी मार्च निकाला गया. छह दिसंबर 1992 में ऐतिहासिक धरोहर बाबरी मसजिद को विध्वंस कर दिया गया था. औरंगाबाद शहर में वाम दलों द्वारा विरोध मार्च पूर्व विधायक राजाराम सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जो शहर के मुख्य भाग होते हुए […]
औरंगाबाद (नगर)शनिवार को वाम दलों द्वारा बाबरी मसजिद शहादत की बरसी पर सांप्रदायिकता विरोधी मार्च निकाला गया. छह दिसंबर 1992 में ऐतिहासिक धरोहर बाबरी मसजिद को विध्वंस कर दिया गया था. औरंगाबाद शहर में वाम दलों द्वारा विरोध मार्च पूर्व विधायक राजाराम सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जो शहर के मुख्य भाग होते हुए रमेश चौक पहुंचा. इस दौरान एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने से कॉरपोरेट सांप्रदायिक ताकतों द्वारा जनता पर हमले छेड़ दिये गये है. मोदी की सरकार सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली है. इस मौके पर जिला सचिव सुधीर कुमार. जनार्दन सिंह, मुनारिक राम, योगेंद्र राम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










