कार्यकर्ता संगठन के होते रीढ़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 4:01 PM
हसपुरा (औरंगाबाद) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की शाखा सम्मेलन टनकुपी व जखौरा गांव में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कॉमरेड रामजन्म ने की. सम्मेलन का उद्घाटन झंडोत्तोलन व शहीदों के प्रति पुष्पांजलि कर शिक्षक रामचरितर सिंह ने किया. पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड जगनारायण सिंह विकल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. हम संघर्ष […]
हसपुरा (औरंगाबाद) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की शाखा सम्मेलन टनकुपी व जखौरा गांव में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कॉमरेड रामजन्म ने की. सम्मेलन का उद्घाटन झंडोत्तोलन व शहीदों के प्रति पुष्पांजलि कर शिक्षक रामचरितर सिंह ने किया. पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड जगनारायण सिंह विकल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. हम संघर्ष कार्यकर्ताओं के बल पर करते हैं. 26 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय के पास ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह अधिवक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि टनकुपी गांव के ग्रामीणों को दूसरे गांवों में जाकर राशन का उठाव करना पड़ता है. पंचायत के अंदर आंगनबाड़ी भवन निर्मित है. जबकि निर्मित भवन में आंगनबाड़ी नहीं चलाया जाता. इन तमाम समस्याओं को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव आंदोलन के लिए लिया गया. जखौरा गांव के शाखा सचिव कॉमरेड कामेश्वर सिंह व सहायक सचिव विजय सिंह, टनकुपी गांव के शाखा सचिव राजदेव राजवंशी व सहायक सचिव गुलाबचंद राम चुने गये. इस मौके पर देवनाथ यादव, विजय कुमार, मधेश्वर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










