रैली निकाल कर वोटरों को किया जागरूक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4) परिचय- रैली को हरी झंडी दिखाते सीओ.अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली गयी. इसमें कन्या उच्च विद्यालय व मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रैली को सीओ ठुईया उरांव व समाजसेवी अरविंद पासवान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की. यह रैली अंबा […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4) परिचय- रैली को हरी झंडी दिखाते सीओ.अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली गयी. इसमें कन्या उच्च विद्यालय व मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रैली को सीओ ठुईया उरांव व समाजसेवी अरविंद पासवान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की. यह रैली अंबा की प्रमुख सड़कों से गुजरी. बच्चों ने मतदाता जागरूकता के संबंध में नारे लगाये. हर युवा का हो सपना, निर्वाचन सूची में नाम हो अपना, का नारा लगा कर युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया. सीओ ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अहम है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं पर ही लोकतंत्र की नींव टिकी है और इसका महत्व हम सबों को समझना चाहिए. मौके पर हेडमास्टर रजनीकांत, शिक्षक शक्ति सिंह, जसवंत सिंह व साक्षरता के प्रेरक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन