आखिरकार बच गयी उपप्रमुख की कुरसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित हुए केवल पांच सदस्य देवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलायी गयी बैठक कोरम के अभाव में रद्द हो गयी. इससे उप प्रमुख अजय यादव की कुरसी बच गयी. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तीन नवंबर […]

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित हुए केवल पांच सदस्य देवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलायी गयी बैठक कोरम के अभाव में रद्द हो गयी. इससे उप प्रमुख अजय यादव की कुरसी बच गयी. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तीन नवंबर को 13 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त दिये गये आवेदन के आलोक में शनिवार को 12 बजे दिन में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने की. इस दौरान मात्र पांच सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि सदस्यों की संख्या 20 है. कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि नियमानुसार सदन में आधे से अधिक संख्या होने पर ही चर्चा व मत विभाजन हो सकता था. लेकिन, केवल पांच सदस्य ही उपस्थित हो पाये थे. इसके कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वत: समाप्त हो गया. बता दें कि हसपुरा प्रखंड में प्रमुख व उप प्रमुख की कुरसी के लिए चूहे बिल्ली का खेल महीनों से चालू है. इसके पहले भी प्रमुख के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, पर हर बार किसी-न-किसी तरह से प्रमुख की कुरसी बच गयी. शनिवार को इसे पुन: दोहराया गया. बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, उप प्रमुख अजय यादव, नागेश्वर सिंह व बैजू प्रसाद सहित पांच सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन