विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक : प्रमोद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-3) परिचय- बैठक करते राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी.दाउदनगर (अनुमंडल). पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 26 नवंबर को होनेवाली संपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर जदयू कार्यालय में एक बैठक हुई. इसमें राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने ओबरा व दाउदनगर प्रखंड में की गयी तैयारियों की समीक्षा […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-3) परिचय- बैठक करते राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी.दाउदनगर (अनुमंडल). पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 26 नवंबर को होनेवाली संपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर जदयू कार्यालय में एक बैठक हुई. इसमें राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने ओबरा व दाउदनगर प्रखंड में की गयी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से 300 कार्यकर्ता संपर्क यात्रा में पूर्व सीएम से मुलाकात करेंगे. सभी मतदान केंद्रों से 15-15 सदस्यों को पास दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी. केंद्र सरकार बिहार की जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है. विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है, जिससे वंचित रखा जा रहा है. बेरोजगारों को रोजगार नहीं मुहैया कराया गया. काला धन वापसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार विफल नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा. मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू , शैलेश कुमार यादव, जैनेंद्र राजवंशी, जदयू नेता मोहम्मद गुड्डू , रामानंद चंद्रवंशी व संजीव चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन