(फोटो नंबर-24)परिचय-बैठक में शामिल बीडीओ ,बीसीओ व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 7:02 PM
किसानों के हित में करें काम : बीडीओअंबा (औरंगाबाद) को-ऑपरेटिव किसानों की समिति है. इससे राजनीति से अलग हट कर किसानों के हित में काम करना चाहिए. ये बातें पैक्स अध्यक्षों की पहली बैठक में बीडीओ मनोज कुमार ने कहीं. उन्होंने पैक्स अध्यक्षों की कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव लेकर विभागीय निर्देश के अनुरूप काम […]
किसानों के हित में करें काम : बीडीओअंबा (औरंगाबाद) को-ऑपरेटिव किसानों की समिति है. इससे राजनीति से अलग हट कर किसानों के हित में काम करना चाहिए. ये बातें पैक्स अध्यक्षों की पहली बैठक में बीडीओ मनोज कुमार ने कहीं. उन्होंने पैक्स अध्यक्षों की कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव लेकर विभागीय निर्देश के अनुरूप काम करने की बात कही. व्यापार मंडल गोदाम अंबा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. बीसीओ महफूज आलम ने पैक्स से जुड़े कार्यांे की चर्चा की. उन्होंने कहा कि 30 दिनों के अंदर कार्यकारिणी की बैठक अवश्य कर लें. इसके अतिरिक्त आमसभा कर पैक्स के सदस्यों को समिति के व्यवसाय से जरूर अवगत कराये और उनसे सलाह भी लें. तीन माह में एक बार कार्यकारिणी की बैठक उन्होंने आवश्यक बताया. बैठक में कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों को शामिल न होने की बात भी सामने आयी. इस पर बीसीओ ने कहा कि अध्यक्ष पहले अपनी ओर सदस्यों को तीन बार नोटिस भेजे. यदि वह नहीं आते हैं तो फिर नोटिस देकर बैठक करेंगे. उन्होंने सदस्यों को अपने काम का दायित्व समझ कर बैठक में जरूर शामिल होने की बात भी कही. बीसीओ ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में कम से कम सात सदस्यों को शामिल होना आवश्यक है. इस मौके पर को-ऑपरेटिव बैंक अंबा के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष छोटे पांडेय, हरेंद्र कुमार, कुमुद रंजन मिश्र, जितेंद्र कुमार सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










