दाउदनगर-बारुण पथ की मरम्मत की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 4:02 PM

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर-बारुण पथ की हालत चौरम से भुइंया गांव तक काफी खराब है. इसके कारण वाहनों के चालकों व यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. शिक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता व अरुण कुमार ने बताया कि चौरम से भुइंया गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक सड़क काफी जर्जर हो गयी है. सड़क गड्ढे में […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर-बारुण पथ की हालत चौरम से भुइंया गांव तक काफी खराब है. इसके कारण वाहनों के चालकों व यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. शिक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता व अरुण कुमार ने बताया कि चौरम से भुइंया गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक सड़क काफी जर्जर हो गयी है. सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. वाहन चालक भगवान भरोसे गाड़ी चला रहे हैं. क्योंकि यह सड़क पटना लाइन सोन नहर के पूर्वी तटबंध पर बना हुआ है. सड़क के पूरब तरफ माली लाइन नहर. दोनों तरफ नहर होने से गाडि़यों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बड़ी घटना घट सकती है. अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए काम शुरू नहीं हो हुआ है. स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन