जरा संभल कर, जा सकती है जान!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)जरा संभल कर, थोड़ी सी लापरवाही पर जान भी जा सकती है. ये बातें ओरडीह पहाड़ के समीप से गोल गरीवा पथ पर जाने वाले यात्रियों को वहां मौजूद लोग बता रहे हैं. हर जाने वाले यात्री को लोग बताते देखे गये. हालांकि रास्ते में खायी के पहले ग्रामीणों ने बैरियर लगा कर लाल […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)जरा संभल कर, थोड़ी सी लापरवाही पर जान भी जा सकती है. ये बातें ओरडीह पहाड़ के समीप से गोल गरीवा पथ पर जाने वाले यात्रियों को वहां मौजूद लोग बता रहे हैं. हर जाने वाले यात्री को लोग बताते देखे गये. हालांकि रास्ते में खायी के पहले ग्रामीणों ने बैरियर लगा कर लाल झंडा बांध दिया है ताकि लोग सचेत हो जाये. स्कूली बच्चों को भी शिक्षकों व अभिभावकों ने इस रास्ते से न जाने की हिदायत दी है. ध्वस्त होने के बाद मात्र तीन-चार फुट रास्ता बचा है, लेकिन उसमें भी बड़ी-बड़ी दरारें खुल गयी है. किसी भी क्षण वह खायी में गिर सकती है.पहले भी गयी है कई की जानइस सड़क से आने-जाने वालों के लिए दुर्घटना की आशंका कोई नयी बात नहीं है. पहले भी इस जगह पर मोरम धसने व छायी गिरने से कई लोगों घायल हुए हैं और कई लोगों की जान भी गयी है. वर्षों पूर्व ओरडीह गांव के तीन बच्चे पहाड़ से लाल मिट्टी ले जाने के लिये आये थे,तभी मोरम धंस गया और तीनों बच्चे वहीं दब कर मर गये थे. हाल ही में हाइवा ट्रक खायी में गिर गयी थी, उसमें चालक की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन