शव की हुई पहचान, सिर नहीं मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहरा गांव के बधार से रविवार की रात बरामद सिरकटा शव की पहचान मंगलवार को हो गयी. इससे संबंधित जानकारी देते हुए खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि सिरकटा शव की पहचान गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी मुकेश साव के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहरा गांव के बधार से रविवार की रात बरामद सिरकटा शव की पहचान मंगलवार को हो गयी. इससे संबंधित जानकारी देते हुए खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि सिरकटा शव की पहचान गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी मुकेश साव के रूप में हुई है. मंगलवार की सुबह कौशल्या देवी अपने परिजनों के साथ खुदवां थाने पहुंची और शव की पहचान पहने हुए कपड़े से की. पंचनामा तैयार करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बताया कि मुकेश साव 14 नवंबर को अपने साला के ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे. इसी क्रम मंे उसकी हत्या अपराधियों ने कर दी. घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस छानबीन कर रही है. यही नहीं सिर को बरामद करने के लिए आसपास के इलाकों मंे तलाशी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन