शिक्षको को हटाने के विरोध में छात्र राजद का भूख हड़ताल 21 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसरों को हटाये जाने के विरोध में छात्र राजद 21 नवंबर से भूख हड़ताल करेगा. इसकी जानकारी छात्र राजद के सदस्य भानू प्रताप सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बीसीए, एमसीए आदि में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों को हटा दिया गया है. सभी […]
औरंगाबाद (कोर्ट)सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसरों को हटाये जाने के विरोध में छात्र राजद 21 नवंबर से भूख हड़ताल करेगा. इसकी जानकारी छात्र राजद के सदस्य भानू प्रताप सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बीसीए, एमसीए आदि में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों को हटा दिया गया है. सभी पांच-सात साल पहले से पढ़ा रहे थे. पिछले छह माह का बकाये वेतन की मांग कर रहे थे. लेकिन उन्हें बकाया वेतन तो नहीं ही दिया गया, साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया गया. सदस्यों ने कहा कि जब तक उन्हें वापस नहीं रखा जायेगा, आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










