जाम से लोग रहे परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM
नवीनगर (औरंगाबाद)बस स्टैंड नवीनगर में जाम की समस्या आम हो गयी है. मंगलवार की दोपहर लगभग एक घंटे तक बस स्टैंड में जाम की समस्या कायम रही. जाम के दौरान कई विद्यालयों के स्कूली वाहन, बच्चे व सवारी वाहन फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद लोगों को जाम से निजात मिली. मालूम हो कि बस […]
नवीनगर (औरंगाबाद)बस स्टैंड नवीनगर में जाम की समस्या आम हो गयी है. मंगलवार की दोपहर लगभग एक घंटे तक बस स्टैंड में जाम की समस्या कायम रही. जाम के दौरान कई विद्यालयों के स्कूली वाहन, बच्चे व सवारी वाहन फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद लोगों को जाम से निजात मिली. मालूम हो कि बस स्टैंड नवीनगर पर चार मुहान रास्ता है. यही से टंडवा, नवीनगर रोड स्टेशन, अंबा के रास्ते औरंगाबाद व माली के अलावे नवीनगर बाजार जाने का रास्ता है. इस चौक पर अनियंत्रित तरीके से वाहनों का ठहराव व पुनपुन नदी पर बने पुल पर बेवजह वाहनों को लगाये जाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसके कारण लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है. नगर वासियों ने बस स्टैंड स्थित चौक पर गोलंबर बनाने की मांग की है, ताकि जाम जैसी समस्या से निजात पाया जा सके. सड़क के किनारे अनियंत्रित तरीके से लगाये जाने वाले वाहनों व ठेला, खोमचा, गुमटी को भी हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










