‘नीतीश के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला’
औरंगाबाद (नगर) : पटना में बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले को भाजपा ने निंदा की है. पार्टी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी लाल मोहन यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार के अहंकारी सह तानाशाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के […]
औरंगाबाद (नगर) : पटना में बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले को भाजपा ने निंदा की है.
पार्टी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी लाल मोहन यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार के अहंकारी सह तानाशाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर बेरहमी से लाठियां बरसायी है.
इससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में कानून नाम का कोई चीज नहीं है. भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण बिहार बंद करा रहे थे. जब भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला, तो नीतीश कुमार हताश हो गये.
जदयू कार्यकर्ताओं को बंद को असफल करने के लिए भेजा और लाठियां चलवायी. जो जालियावाला बाग कांड को याद दिलाता है. इस घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के कोषाध्यक्ष फहमिदा खानम समेत आधा दर्जन महिलाएं चोटिल हुए है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दिया है कि इस घटना का अंजाम देने वाला पार्टी जदयू को बिहार की जनता सबक सिखायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










