ePaper

बिहार : औरंगाबाद में ईंट भट्ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Updated at : 17 Nov 2019 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद में ईंट भट्ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद:बिहार के औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव स्थित भारत ईंट भट्ठाके मालिक मो मुर्तजा को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के अंजाम देने के बाद फरार हो गये. घटना की जानकारी देते हुए वहां मौजूद ट्रैक्टर चालक शंभू नामक व्यक्ति ने बताया कि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद:बिहार के औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव स्थित भारत ईंट भट्ठाके मालिक मो मुर्तजा को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के अंजाम देने के बाद फरार हो गये. घटना की जानकारी देते हुए वहां मौजूद ट्रैक्टर चालक शंभू नामक व्यक्ति ने बताया कि बाइक पर रहे सवार तीन लोग ग्राहक बनकर आये और मकान बनाने के लिए ईंट की कीमत की पूछताछ करने लगेऔर इसी दौरान दो अपराधियों ने अचानक पिस्टल निकाली और मुर्तजा भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

वारदातको अंजाम देने केसाथ ही सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. घायल अवस्था में उन्हें सद्र अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक शिवगंज के रहने वाले थे. गोली लगने की घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में इनके परिचितों की भीड़ लग गयी. परिचितों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन