ePaper

15 अगस्त तक जिले को ओडीएफ प्लस घोषित करने का लक्ष्य

Updated at : 23 Jul 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त तक जिले को ओडीएफ प्लस घोषित करने का लक्ष्य

औरंगाबाद : सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के तहत नगर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल, डीपीआरओ मुकेश कुमार सिन्हा, डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता फतेह फैयाज, डीइओ मोहम्मद अलीम ने संयुक्त रूप से किया. डीएम ने कहा कि जिस तरीके से अभियान चलाकर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के तहत नगर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल, डीपीआरओ मुकेश कुमार सिन्हा, डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता फतेह फैयाज, डीइओ मोहम्मद अलीम ने संयुक्त रूप से किया.

डीएम ने कहा कि जिस तरीके से अभियान चलाकर जिले में शौचालय का निर्माण कराया गया. अब लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें. हर हाल में 15 अगस्त तक जिले को ओडीएफ प्लस घोषित किया जायेगा.
इसके बाद भी यदि लोग आदत से बाज नहीं आते हैं और खुले में शौच करेंगे तो वैसे लोगों को चिह्नित किया जायेगा. ताली बजा कर ओडीएफ घोषित करने से कुछ नहीं होने वाला है. बल्कि, ओडीएफ ऐसा हो कि गांव या पंचायत में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करे. महिलाओं का सम्मान करते हुए घर में शौचालय बनवाया गया है. ताकि, उनकी इज्जत के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके. व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है.
गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां होती है. अब कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करनी है. शहर से लेकर गांवों तक घर से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को उठाया जायेगा. ताकि, गंदगी से रोग उत्पन्न न हो. इस मौके पर डीपीआरओ धर्मवीर प्रसाद सिंह, डीएओ राजेश प्रताप सिंह, स्वच्छ भारत अभियान के को-ऑर्डिनेटर रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन