संदेहास्पद स्थिति में गयी वृद्ध की जान, बड़े बेटे ने जतायी हत्या की आशंका, जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 7:36 AM
औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडी गांव में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 65 वर्षीय वृद्ध मुन्नी लाल यादव की मौत हो गयी. इस मौत के बाद मृतक के बड़े बेटे व दो बहुओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पहले घर के सदस्यों ने बीमारी के कारण मौत बताते हुए मृतक के […]
औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडी गांव में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 65 वर्षीय वृद्ध मुन्नी लाल यादव की मौत हो गयी. इस मौत के बाद मृतक के बड़े बेटे व दो बहुओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पहले घर के सदस्यों ने बीमारी के कारण मौत बताते हुए मृतक के शव को दाह संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर बुधवार की सुबह लेकर चले गये. इसी बीच बड़ी बहू सावित्री देवी ने पुलिस के वरीय अधिकारी को फोन पर सूचना दी कि उसके ससुर मुन्नी लाल यादव को जहर देकर घर के कुछ सदस्यों द्वारा मार दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










