अब निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी बीएसएनएल

Updated at : 07 May 2019 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
अब निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी बीएसएनएल

औरंगाबाद : बीएसएनएल अब अपनी नयी सेवा से निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी. सोमवार को बीएसएनएल ने औरंगाबाद, दाउदनगर और रफीगंज में फोर जी सेवा की शुरुआत की गयी. शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर बीएसएनएल के पदाधिकारियों ने फोर जी सेवा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का उद्घाटन गया के प्रधान महाप्रबंधक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बीएसएनएल अब अपनी नयी सेवा से निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी. सोमवार को बीएसएनएल ने औरंगाबाद, दाउदनगर और रफीगंज में फोर जी सेवा की शुरुआत की गयी. शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर बीएसएनएल के पदाधिकारियों ने फोर जी सेवा का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन गया के प्रधान महाप्रबंधक एस राजहंस, मोबाइल सेवाएं के प्रधान महाप्रबंधक केके सिंह, पटना के सेल्स व मार्केटिंग महाप्रबंधक एमएस धाकड़, अतिरिक्त महाप्रबंधक सीपी सिंह ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ हेरम्ब मिश्र ने किया. पदाधिकारियों ने कहा कि औरंगाबाद और दाउदनगर शहर के सभी बीटीएस में फोर जी सेवा चालू कर दी गयी.
अब बीएसएनएल का डाटा उपभोक्ताओं को करीब 20 एमबीपीएस की डाउन लोड और 10 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड से मिलेगी. एमएस धाकड़ ने कहा कि बीएसएनएल प्रतिस्पर्धा में अपेक्षाओं पर खरा उतरा है. चाहे गुणवत्ता हो या फिर स्पीड. इस सेवा में थोड़ा विलंब हुआ पर अब शुरू कर दी गयी. बिहार के 40 शहरों में यह सेवा बहाल है. वॉयस कॉलिंग के साथ वीडियो, ऑडियो डेटा का सर्फिंग भी बढ़ा है. इसके लिए हाइ स्पीड की जरूरत होती है.
इस कड़ी में बीएसएनएल की फोर जी सेवा कारगर साबित होगी. इस मौके पर मंडल अभियंता निहालउद्दीन, डीपी पाल, शकील अहमद, अमरनाथ चौधरी, रतन राज, जेटीओ मनीष कुमार, सत्य रंजन प्रसाद, अर्जुन कुमार महतो, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.
जिंदगी में घुल गया है इंटरनेट
प्रधान महाप्रबंधक केके सिंह ने कहा कि बीएसएनएल ने डाटा सेवाओं में उन्नयन किया है. अन्य देशों की अपेक्षा भारत में मोबाइल से इंटरनेट ज्यादा उपयोग किया जाता है. इसलिए हाईस्पीड जरूरत है.
ऐसे में बीएसएनएल की फोर जी सेवा कारगर साबित होगी. एस राजहंस ने कहा कि फोर जी सेवा वाले शहरों में औरंगाबाद, दाउदनगर और रफीगंज भी जुड़ गया है. इसकी डेटा स्पीड काफी बेहतर है.
थ्री जी से फोर जी करने के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा. लैंडलाइन पर ब्रॉडबैंड की सेवा को भी बेहतर की जायेगी. सीपी सिंह ने कहा कि फोर जी की हाई स्पीड से किसी भी सर्वर को एक्ससेस करना आसान होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन