बारुण नगर पंचायत में बिना मुकाबले हुआ बड़ा फैसला, सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध चुने गए
सर्वसम्मति से तीन सदस्यों का चयन
Aurangabad News: बारुण नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध चुने गए. चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
Aurangabad News (बारुण से राजू रंजन की रिपोर्ट):
औरंगाबाद जिले के बारुण नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. खास बात यह रही कि समिति के तीनों पदों पर सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ, जिससे चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
आपके शहर में
सर्वसम्मति से चुने गए तीन सदस्य
बारुण ब्लॉक सभागार में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यों का चयन किया. निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वार्ड संख्या 04 के वार्ड पार्षद रामशकल गुप्ता, वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद सुरेंद्र सिंह और वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद हरेंद्र पासवान शामिल हैं.
चुनाव के बाद दिलाई गई शपथ
चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्त्ता रितेश कुमार यादव और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
एक ही दिन में पूरी हुई पूरी प्रक्रिया
सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं. निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन, स्क्रूटनी, निर्विरोध निर्वाचन, परिणाम घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्य एक ही दिन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.
पारदर्शी और शांतिपूर्ण रहा चुनाव
चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी प्रकार की विवाद या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली.
Also Read: प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए