औरंगाबाद : दाउदनगर में जहरीले जीव के काटने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सदर अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद के दाउदनगर में जहरीले जीव के काटने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित पुरानी शहर मुहल्ले में एक जहरीले जीव के काटने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान पुरानी शहर मुहल्ला निवासी अखिलेश यादव की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना शनिवार की बताई जा रही है.
आपके शहर में
खिड़की के पास चाबी खोजने के दौरान कटा
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व मनीषा के मां की मौत हो गई थी. मां की मौत के बाद पिता ही उसके सहारा थे. शनिवार की सुबह अपने घर में खिड़की के पास मनीषा चाबी खोजने गई थी. चाबी खोजने के दौरान खिड़की के पास कोई जहरीला जीव उसे काट लिया, जिससे उसकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई.
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जहरीला जीव के काटने के बाद जब मनीषा को असहनीय दर्द हुआ तो शोरगुल मचा कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. सूचना पर परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा.
12 वर्ष पूर्व मां का भी हो चुका था निधन
परिजनों ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व तबीयत बिगड़ने के कारण मनीषा के मां की भी मौत हो गई थी. वैसे मनीषा तीन बहनों में मंझली बहन है. मनीषा की बड़ी बहन रिंकू व छोटी बहन काजल है.
वही मनीषा का एक भाई धर्मेंद्र कुमार है. पिता अखिलेश यादव घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं. इधर घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.
पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना के बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.
नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि जहरीले जीव के काटने से एक युवती की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए