औरंगाबाद : देव के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर के आसपास की सड़कों में उभरे गड्ढे, पानी भरने से बनी रहती हादसे की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सूर्य मंदिर जानेवाली सड़क में उभरे गड्ढे.

देव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के आसपास की सड़कें बदहाल हैं. गड्ढों और जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही है. पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग की गई है.

विज्ञापन

Surya Mandir : औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक, पौराणिक आध्यात्मिक और पर्यटक के दृष्टिकोण से विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की अटूट आस्था है. देव -औरंगाबाद , देव-अंबा व नगर पंचायत क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हैं. जगह-जगह बने गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यटकों को हो रही परेशानी, प्रशासन बेखबर

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ के दौरान व्रती और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-शाम घाटों तक पहुंचते हैं. ऐसे में खराब सड़कों पर पैदल चलना और वाहन से आवागमन करना मुश्किल होगा. लोगों ने पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत, गड्ढों में मिट्टी भरने की मांग की है. श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के इस महापर्व पर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

लोगों का आरोप : सड़क की नहीं करायी गयी मरम्मत

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है. जगह-जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है और किनारे भी टूट गए हैं. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है.इससे सड़कें और अधिक जर्जर हो रही हैं.लोगों का आरोप है कि हर वर्ष पर्व से पहले तैयारियों के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी सुधार नहीं दिखता.

छठ घाट जानेवाला पथ भी बदहाल

घाटों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया और जलजमाव दूर नहीं किया गया, तो श्रद्धालुओं को लंबी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भीड़ के बीच सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण जाम की स्थिति भी बन सकती है.स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कराकर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों ने कहा कि पर्व को देखते हुए कम से कम गड्ढों में मिट्टी, ईंट या गिट्टी भरकर सड़क को चलने लायक बनाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन