औरंगाबाद : दीवार गिरने से बच्ची की मौत, पीड़ित परिवार से मिले सांसद राजाराम सिंह; सरकारी मदद का दिया भरोसा

विज्ञापन

शोकाकुल परिवार से भेट मुलाकात करते क्षेत्र के सांसद राजाराम सिंह | Prabhat Khabar Network

काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजाराम सिंह ने ओबरा प्रखंड के सिहूडी गांव पहुंचकर कन्हाई मिस्त्री की पुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के बेल पंचायत स्थित सिहूडी गांव में शनिवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजाराम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मृतका के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीवार गिरने से बच्ची की मौत

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व कन्हाई मिस्त्री की 12 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत हो गई थी. सूचना मिलते ही सांसद राजाराम सिंह गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार व पीड़ित पिता कन्हाई मिस्त्री से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

हादसे पर जताया गहरा दुख

सांसद ने इस अपूरणीय क्षति पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है. इस तरह की असामयिक मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.

सरकारी मुआवजे का दिया आश्वासन

साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही.

मौके पर उपस्थित रहे प्रतिनिधि

इस दौरान जिला सचिव मुनारिक राम, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, चंद्रमा पासवान, वीरेन्द्र वर्मा, दिनेश राम, नरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन