पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर बड़ा आश्वासन, सामुदायिक सेना भवन को मिलेगी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

पूर्व सैनिक संघ की बैठक

Aurangabad News: दाउदनगर अनुमंडल में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक में विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने सामुदायिक सेना भवन के निर्माण और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने दाखिल-खारिज और अन्य प्रशासनिक मामलों में शीघ्र पहल का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News(दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट ):
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल शाखा दाउदनगर की महत्वपूर्ण बैठक जिले के दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई. बैठक का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया.

समस्याओं एवं मांगों को विधायक के सामने विस्तार से रखा

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष विस्तार से रखा. उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक सेना भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, भवन हेतु जमीन के दाखिल-खारिज में आ रही परेशानियों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया.

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने सकारात्मक आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक सेना भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर सीओ सहित संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है.

प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक संकेत

इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक संकेत मिले हैं और जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, पूर्व सैनिकों के लिए सामुदायिक सेना भवन का निर्माण कराया जाएगा. विधायक ने कहा कि देश की सेवा कर चुके सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

शीघ्र समाधान कराने का प्रयास

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों में भी पहल की जाएगी तथा डीसीएलआर और अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण, संगठन की मजबूती और विभिन्न लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया.

मौके पर संघ के उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, सचिव अरुण कुमार पांडेय, कोर कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह, सतीश कुमार, सियाराम सेन, राजाराम सिंह, कैलाश ठाकुर, हरेंद्र कुमार, आर्यन सिंह, एसपी सिंह, रवि कुमार, श्रीनिवास सेन सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित थे.

Also Read: देशी शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन