देशी शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस
Buxar News: नया भोजपुर थाना पुलिस ने देशी शराब तस्करी के मामले में दो लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. पुलिस ने 160 लीटर शराब और तीन मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
Buxar News(डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट ):
नया भोजपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुराना भोजपुर निवासी रितेश कुमार और विशाल चौधरी के रूप में हुई है.
शराब की बरामदगी
मार्च में पुलिस ने पुराना भोजपुर स्थित पोल फैक्ट्री के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और पुलिस को देखकर भाग निकले. मौके पर तलाशी लेने पर जार और प्लास्टिक के बोरों में रखी लगभग 160 लीटर देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले आई.
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई
जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.
आगे की कार्रवाई और अभियान
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा.
Also Read: इटाढ़ी ओवरब्रिज के बाद बक्सर में रेलवे गुमटी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










