बक्सर: डुमरांव में प्रो. बी.के. सिंह के पिता को दी गई श्रद्धांजलि, जदयू नेता ने जताया शोक

फोटो कैप्शन : श्रद्धांजलि देते जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा | Prabhat Khabar Network
जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी.के. सिंह के पैतृक गांव भटौली पहुंचे. उन्होंने प्रोफेसर सिंह के पिता स्व. मृत्युंजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
Buxar News : दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी.के. सिंह के पिता स्व. मृत्युंजय सिंह के निधन पर शनिवार को जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा उनके पैतृक गांव भटौली पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
प्रो. बी.के. सिंह के व्यक्तित्व की सराहना
रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि प्रोफेसर बी.के. सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में अत्यंत सरल, शालीन और विद्वान शिक्षकों में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहते हुए भी प्रो. सिंह अपने गांव और समाज से लगातार जुड़े रहते हैं, जो उनके उच्च विचार और संस्कार को दर्शाता है.
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. मृत्युंजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित झा, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










