औरंगाबाद : नक्सलियों ने फूंक डाले मुखिया पति के दो ट्रैक्टर और बाइक, ...देखें वीडियो

औरंगाबाद : जिले के देव थाना क्षेत्र के क्रमडीह गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के हथियारबंद दस्ते के सदस्यों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने तीन बाइक और दो ट्रैक्टर को फूंक दिये. उसके बाद आराम से भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि करीब 40-50 नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता […]
औरंगाबाद : जिले के देव थाना क्षेत्र के क्रमडीह गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के हथियारबंद दस्ते के सदस्यों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने तीन बाइक और दो ट्रैक्टर को फूंक दिये. उसके बाद आराम से भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि करीब 40-50 नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता करमडीह गांव पहुंचा और घटना को अंजाम दिया.
https://www.youtube.com/watch?v=Q2COAj82wEc
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर देव थाना पुलिस और सीआरपीएफ 153 बटालियन की देव में तैनात कंपनी मौके पर पहुंच गयी है और नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन, जो गाड़ी जली है, वह बेढ़ना पंचायत के मुखिया पति सह ठेकेदार चंदन कुमार सिंह की बताया जा रही है. इधर, देव थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




