सूर्या हत्याकांड में बोले सीएम योगी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jun 2026 4:52 PM
योगी आदित्यनाथ, फोटो एक्स
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कहा- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नालायक औलादों को चेतावनी भी डाली.
Ghaziabad Surya Murder Case: बिजनौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में चाकू मारने की एक घटना हुई. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है, और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई अपनी नालाक औलादों को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो गलती कर रहा है. हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति है.
देश उम्मीद करता है कि सहानुभूति की भावना दिखाई जाए : योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 सालों में, समाज के हर तबके को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. हालांकि, देश यह भी उम्मीद करता है कि सहानुभूति की भावना दिखाई जाए, लेकिन वहां ठीक उसी सहानुभूति की साफ तौर पर कमी नजर आती है.
गाजियाबाद में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
गाजियाबाद खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी सूर्या चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था. उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी असद
11वीं कक्षा के छात्र सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया- 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. जायसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
सूर्या हत्या मामले में तीन आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी के रूप में नामजद असद फरार था.
मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ, फिर सूर्या की हत्या कर दी गई
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे तथा मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया. हालांकि, चौहान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कॉल कर एक स्थान पर मिलने के लिए बहाने बुलाया गया था जहां कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला किया.
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, डमी शव से किया क्राइम सीन रीक्रिएट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










