ePaper

बकाया पैसा मांगने पर युवक पीटा

Updated at : 23 Apr 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया पैसा मांगने पर युवक पीटा

गोह : काफी पहले से चला आ रहा बकाया पैसा मांगने पर एक युवक को कुछ लोगों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसे स्थानीय अस्पताल से स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. घटना देवकुंड थाना क्षेत्र के बनतारा गांव की है. जिस युवक की पिटाई की गयी वह […]

विज्ञापन

गोह : काफी पहले से चला आ रहा बकाया पैसा मांगने पर एक युवक को कुछ लोगों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसे स्थानीय अस्पताल से स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. घटना देवकुंड थाना क्षेत्र के बनतारा गांव की है. जिस युवक की पिटाई की गयी वह उसी गांव के गणेश साव का पुत्र भोला कुमार है.

हालांकि दोनों पक्षों से घटना की प्राथमिकी देवकुंड थाने में दर्ज करायी गयी है. गणेश साव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में जयगोविंद साव और रविंद्र कुमार को आरोपित बनाया गया है,जबकि जयगोविंद साव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में भोला साव,सूरज साव और गणेश साव को आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष सुर्यवंश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन