ePaper

पॉलीथिन पर बैन बेअसर धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

Updated at : 07 Mar 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलीथिन पर बैन बेअसर धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

बरौली : पॉलीथिन बैन बरौली में बेअसर है. बैन को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से आज तक कोई सार्थक प्रयास किया ही न गया. नतीजतन चौक-चौराहे से लेकर बाजार तक सभी दुकानों पर सरेआम पॉलीथिन के कैरी बैग का उपयोग जारी है. स्थानीय प्रशासन और स्कूली बच्चों ने पॉलीथिन से नुकसान […]

विज्ञापन

बरौली : पॉलीथिन बैन बरौली में बेअसर है. बैन को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से आज तक कोई सार्थक प्रयास किया ही न गया. नतीजतन चौक-चौराहे से लेकर बाजार तक सभी दुकानों पर सरेआम पॉलीथिन के कैरी बैग का उपयोग जारी है.

स्थानीय प्रशासन और स्कूली बच्चों ने पॉलीथिन से नुकसान को लेकर प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया, लेकिन इसके बैन को लेकर कभी बाजार में जांच नहीं की गयी.
शाम को बाजार में निकल जाएं तो हर दुकान पर और ग्राहक के हाथ में पॉलीथिन कैरी बैग नजर आयेगा. पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है. इसी के मद्देनजर इसके उपयोग पर पाबंदी लगायी गयी. पकड़े जाने पर दंड का भी विधान बना, लेकिन इन सब का कोई भी असर नहीं हुआ. शहर में पॉलीथिन पर पाबंदी लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन